रैकी के बाद व्यापारी के चुराये गए थे 17 लाख

जबलपुर: भेड़ाघाट में व्यापारी के 17 लाख रूपए से भरा बैग चुराने वाले आरोपित पुलिस गिरफ्त से दूर है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि चोरों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। चोरों को नगदी रूपए की पूरी जानकारी थी । पीडि़त के करीबियों पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जहां वारदात हुई वहां सीसीटीव्ही कैमरे नहीं लगे थे जिसके चलते अब तक चोरों का पुलिस को अहम सुराग नहीं जुट पाई है। आसपास के जरूर कैमरे खंगाले जा रहे है संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी अनुसार विशेष जैन 23 वर्ष निवासी महावीर कालोनी सहजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सहजपुर मटर मंडी में मनोज टे्डर्स नाम से सब्जी मण्डी में दुकान चलाता है कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 7421 से भेड़ाघाट चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से अपनी फर्म मनोज टे्रडर्स के खाता से 17 लाख रूपये निकलवाकर अपने साथ लाये अमरिकन टूरिस्टर कम्पनी के काले रंग के बैग में रखकर अपनी कार में बैठकर सहजपुर मंडी के लिये रवाना हुआ बैग को ड्रायवर सीट के बगल की सीट में रखा था जैसे ही भोपाल हाईवे भेड़ाघाट ब्रिज की पुलिया के पास पहुॅचा वहां अचानक उसकी गाड़ी अनबेलेंस होने लगी, उसने कार रोककर देखा, उसकी कार का पीछे तरफ का वायां टायर पंचर हो गया, उसने अपनी कार ब्रिज की पुलिया के अंदर खडी कर कार से बाहर निकलकर डिग्गी खोली एवं स्टेप्नी चका, जैक और चका खोलने का पाना निकालकर स्टेप्नी लगाकर पंचर चका को डिक्की में रखा और पुन: ड्रायवर सीट में बैठ गया देखा उसकी कार में रखा काले रंग का बैग जिसमें 17 लाख रूपये थे नहीं था। भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि जहां वारदात हुई वहां कैमरे नहीं लगे है आसपास के जरूर कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

सफेद बनियान और कार्गो पैंट से बना यूथ का क्रेज, ऐसा रहा यो यो हनी सिंह का स्वैग भरा सफर

Sun Mar 15 , 2026
यो यो हनी सिंह का सफर संघर्ष से भरा रहा। उन्होंने सफेद बनियान और कार्गो पैंट को अपना स्टेज स्टाइल बनाया। बाद में अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे गानों ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से निकलकर पूरे देश में अपनी पहचान बनाने वाले रैपर और सिंगर […]

You May Like