कलेक्ट्रेट में बारिश के बीच फरियादी का धरना, मांगों पर अड़ा प्रदर्शनकारी

रीवा, कलेक्ट्रेट परिसर में रिमझिम बारिश के बीच एक युवक फरियाद लेकर पहुंचा और बाहर धरने पर बैठ गया. दरअसल मुख्य मार्ग पर दबंगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को लेकर कई बार शिकायत की गई, बावजूद इसके कोई कार्यवाही नही हुई. जिससे थक हार कर युवक कलेक्ट्रेट परिसर में बारिश के बीच धरने पर बैठ गया.

दरअसल धरने पर बैठे इस फरियादी रहीश कुमार शुक्ला का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग को स्थानीय दबंग परिवार के द्वारा पक्का निर्माण कार्य करा कर अवरुद्ध कर दिया गया है. जिससे न सिर्फ गांव में रहने वाले 50 से 60 परिवारों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है बल्कि पानी निकासी भी पूरी तरह से बंद हो चुकी है. फरियादी के मुताबिक वह रीवा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अमवा का रहने वाला है. रहीश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसके घर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग में स्थानीय दबंग परिवार ने दीवार खड़ी कर दी है, जिसके चलते गांव में रहने वाले तकरीबन 50 से 60 परिवारों का मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है, साथ ही बाउंड्री वॉल के निर्माण होने से पानी निकासी की भी समस्या बनी हुई है. फरियादी रईस कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि उसने अपनी समस्या को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन लगातार उसकी शिकायतों को अनसुना किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर आज वह धरना देने को मजबूर हुआ है. फरियादी ने चेताते हुए कहा है कि जब तक उसकी समस्या का निराकरण नहीं किया जाता तब तक वह यूं ही धरने पर बैठा रहेगा.

Next Post

स्कीम बनाकर ट्रैक्टर में डोडाचूरा तस्करी का प्रयास विफल, 76 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त

Wed Aug 5 , 2026
मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर में स्कीम बनाकर अवैध डोडाचूरा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 76 किलो 410 ग्राम डोडाचूरा, एक बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मादक […]

You May Like