हाईवा का तांडव: बाइक चालक को 500 मीटर घसीटा, मौत

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महात्मा गांधी ग्रामीण विकास संस्थान के बगल में कंचनपुर रोड में बेलगाम हाईवा ने तांडव मचाया‌, बाइक चालक को 500 मीटर घिसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि राहुल विश्वकर्मा 30 वर्ष निवासी संजय नगर सुभााष वार्ड अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लकी विश्वकर्मा निवासी कंचनपुर उसके मामा का लड़का है जो प्राईवेट फूड सप्लाई कम्पनी स्विगी में फूड डिलेवरी का काम करता है, लकी विश्वकर्मा रोजाना की तरह कल अपना काम खत्म कर अपनी मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 20 एम यू 2567 से वापस अपने घर कंचनपुर लौट रहा था।

जैसे ही रात लगभग 11-50 बजे महात्मा गांधी ग्रामीण विकास संस्थान के बगल में कंचनपुर रोड अधारताल पहुॅचा, तभी पीछे से आ रहा हाईवा क्रमांक एमपी 49 जेड डी 9088 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये लकी विश्वकर्मा की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया, जिससे लकी विश्वकर्मा हाईवा में फसकर लगभग 500 मीटर घिसटते हुये चला गया लकी विश्वकर्मा की मौत हो गयी ।

Next Post

19 साल से छिपता फिर रहा था डकैत… पुलिस ने दबोचा

Tue Jul 15 , 2025
इंदौर:करीब 19 साल से फरार चल रहे एक डकैती के आरोपी को क्षिप्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुरेश फुलचंद कासलीवाल, निवासी नजरगंज आष्टा, जिला सीहोर, वर्ष 2006 में इंदौर जिले के क्षिप्रा थाने में दर्ज गंभीर अपराध के बाद से ही फरार था. कोर्ट से फरारी वारंट […]

You May Like