शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सतना : पहले फोन के जरिए जान-पहचान बढ़ाई फिर झांसे में लेते हुए आपत्तिजनक वीडिया बना लिए. इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार शारीरिक शोषण करता रहा. तंग आकर जब फरियादिया ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचने में देर नहीं लगी.सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा जिले के कोटर थाने में उसके साथ हुए शोषण की शिकायत की गई थी. प्रथम दृष्ट्या घटनास्थल सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र होने के कारण कोटर पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे सतना स्थानांतरित कर दिया गया.
फरियादिया ने पुलिस को बताया कि ग्राम चंदेह मऊगंज निवासी सौरभ शुक्ला पिता भगवान प्रसाद शुक्ला ने पहले फोन के जरिए उसके साथ जान पहचान बढ़ाई. धीरे-धीरे करीबी बढ़ाते हुए विश्वास में लेने के बाद एक दिन उसने जबादस्ती शारीरिक संबंध बना लिए. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडिया भी बना लिए. इन वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाना शुरु कर दिया. जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी द्वारा फरियादिया के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा. इस प्रताडऩा से तंग आकर युवती ने हिम्मत बांधी और घटना की शिकायत थाने में कर दी. शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
