चाकू से धमकाकर रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: चंदन नगर इलाके में चाकू दिखाकर युवक को डराने-धमकाने और रुपए मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया है. उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित चार मामले दर्ज हैं.पिछले दिनों चंदन नगर में रहने वाले मुस्तफा ने शिकायत की थी कि इलाके के जाबिर उर्फ कल्लू ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया, गाली-गलौज और मारपीट की और रुपए की मांग की.

शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जाबिर उर्फ कल्लू उम्र 28 साल, निवासी झाड़ू वाली गली, चंदन नगर को पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का धारदार चाकू जब्त किया आरोपी नशे का आदी है और क्षेत्र में अड़ीबाजी व रंगदारी को लेकर उसका दबदबा था. चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने क्षेत्र के लोगों से दहशत नहीं फैलाने और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगी. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है.

Next Post

ट्रेन में तलाशा तो मिल गई 15 साल की अपहृता

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर: निशातपुरा थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी के जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उज्जैन आने की सूचना पर जीआरपी ने स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी ली. किशोरी एक कोच में मिल गई. पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर भोपाल पुलिस और परिजनों को सूचना दी.किशोरी के अपहरण के […]

You May Like