
रीवा। रीवा शहर के अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनकी टीम का एक और सराहनीय कार्य एक परिवार की जीवन भर की पूंजी चंद घंटों में ढूंड कर लौटाई , सोने चाँदी की क़ीमत लगभग 15 लाख*
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीएसपी रितु उपाध्याय के निर्देशन में अमहिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑटो में छूटे करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग खोज निकाला।
दरअसल, रीवा में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। ऑटो से उतरते ही उन्हें तुरंत पता चला कि गहनों से भरा बैग उनके पास नहीं है और वह ऑटो में ही छूट गया है। बैग में करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण होने से परिवार घबरा गया और तुरंत अमहिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ऑटो की पहचान कर चालक तक पहुंच गई। पुलिस की तेज कार्रवाई से कुछ ही घंटों में गहनों से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया। अपने कीमती आभूषण वापस मिलने पर परिवार ने रीवा पुलिस का आभार जताया।
