ग्वालियर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस और INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर ग्वालियर में तैयारियां तेज हो गई हैं। महारैली में शामिल होने के लिए ग्वालियर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे। इसे लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस का कहना है कि यह महारैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में कथित अनियमितताओं और वोट काटने के आरोपों के विरोध में आयोजित की जा रही है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रही है। कार्यकर्ताओं को बूथ, वार्ड और ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Next Post
महिला परामर्श केंद्र शुरू होगा तथा नशे के कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई-जादौन
Sat Oct 31 , 2026
बागली। शनिवार को रोटी बैंक संस्था एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट संस्था से जुड़ी महिला नेत्री श्रीमती शोभा गोस्वामी संगीता भाटिया प्रिया गोस्वामी मंजू राजावत सुनीता उपाध्याय आदि ने बागली नवागत थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन का सम्मान पट्टीका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया इस दौरान बागली थाना प्रभारी […]

You May Like
-
2 years ago
स्टुअर्ट लॉ नेपाल टीम के कोच नियुक्त
-
2 years ago
प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने जांची व्यवस्था