महिला परामर्श केंद्र शुरू होगा तथा नशे के कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई-जादौन

बागली। शनिवार को रोटी बैंक संस्था एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट संस्था से जुड़ी महिला नेत्री श्रीमती शोभा गोस्वामी संगीता भाटिया प्रिया गोस्वामी मंजू राजावत सुनीता उपाध्याय आदि ने बागली नवागत थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन का सम्मान पट्टीका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया इस दौरान बागली थाना प्रभारी श्री जादौन ने उपस्थित महिलाओं से चर्चा करते हुए बताया कि शीघ्र ही महिला परामर्श केंद्र फिर से शुरू किया जाएगा जिसमें समय आने पर नगर की प्रबुद्ध महिलाओं के सहयोग से महिला संबंधी एवं घरेलू विवाद संबंधी मामलों में सुलह करवाई जाएगी साथ में महिला प्रतिनिधि मंडल ने नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार के विषय में भी थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए इस पर अंकुश लगाने की बात कही थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन ने सभी मात्र शक्तियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह स्वयं भी नशे के खिलाफ है।

यदि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की कोई गतिविधि होती है ,तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी इस दौरान नवभारत संवाददाता सुनील योगी को थाना प्रभारी जादौन ने बताया कि आगामी दिनों में त्यौहार पर्व आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में हाट बाजार में और अन्य अपरिचित लोगों पर ध्यान रखा जाए साथ में नाबालिक बच्चों को अभिभावक वाहन चलाने के लिए नहीं दे वरना चालानी कार्रवाई और दस्तावेज चेकिंग करवाई की जाएगी पुराने अनसुलझे चोरी वाले मामले पर उन्होंने बताया कि उनका प्रयास लगातार जारी है, वह पुराने सभी मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। शीघ्र ही कुछ नतीजा निकलने की संभावना है।

Next Post

अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया आर्कटिक-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

Sat Oct 31 , 2026
अटलांटा, 31 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया प्रशांत आर्कटिक क्षेत्र में समुद्री और आर्थिक सहयोग की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए हैं। तीनों देशों ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अटलांटा में जी-20 बैठक […]

You May Like