
ग्वालियर। शहर की बदहाल और घटिया सड़कों ने आखिरकार भोपाल तक बैठे बड़े नेताओं को भी हिला दिया है। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट अचानक ग्वालियर पहुंचे और चेतकपुरी से लेकर शहर के कई हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों और जर्जर सड़कों का खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
चेतकपुरी की नव-निर्मित रोड पहली ही बारिश में धंस गई, और गड्ढा नहीं सीधा गुफा बन गई! इस गुफा जैसी दरार में कई वाहन फंस गए, जिससे पूरे इलाके में घंटों ट्रैफिक जाम रहा। बारिश के बहाने से जो ठेकेदार हर बार बचते आए हैं, इस बार उनके पसीने छूट गए जब खुद मंत्री सड़कों पर उतरे।
मीडिया से बात करते हुए मंत्री सिलावट ने कहा: “ग्वालियर की सड़कों की स्थिति मेरे संज्ञान में है। मैं खुद निरीक्षण करने आया हूं। जो भी अधिकारी या ठेकेदार इन घटिया सड़कों के लिए जिम्मेदार पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कोई नहीं बचेगा।
