ट्रेन में तलाशा तो मिल गई 15 साल की अपहृता

इंदौर: निशातपुरा थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी के जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उज्जैन आने की सूचना पर जीआरपी ने स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी ली. किशोरी एक कोच में मिल गई. पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर भोपाल पुलिस और परिजनों को सूचना दी.किशोरी के अपहरण के मामले में निशातपुरा थाने में प्रकरण दर्ज था. उसके ट्रेन नंबर 12720 से भोपाल से उज्जैन आने की सूचना जीआरपी को मिली थी. इसके बाद उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही पुलिस टीम ने सभी कोचों की तलाशी शुरू की.

इसी दौरान किशोरी की पहचान कर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया. महिला पुलिसकर्मियों ने किशोरी की काउंसलिंग और पूछताछ की. इसके बाद निशातपुरा पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई. भोपाल से उज्जैन पहुंचे परिजनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद किशोरी सौंप दी. मामले में एसपी रेल यशपाल सिंह राजपूत ने नव भारत को बताया कि यह कार्रवाई गुमशुदा और अपहृत बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत की गई. कार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक बीएस कुशवाह, महिला आरक्षक आरती गौर और महिला आरक्षक शिल्पा मोगिया की भूमिका रही.

Next Post

ब्रह्माकुमारीज पर दूसरे दिन 30 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Mon Aug 24 , 2026
ग्वालियर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे देश मे एक साथ चल रहे विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत ग्वालियर में माधवगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में 30 […]

You May Like