सतना: ऑटो ओ टक्कर मार कर भाग रही कार का पीछा करते हुए जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ा तो जांच के दौरान कार में नशीली दवा की खेप बरामद कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कोठी संतोष तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात थाड़ीपाथर में कार एवं ऑटो की एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई। जिसे देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर कार को रोकवाया गया।
कार चालक एवं कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ करने पर निकी पहचान मोहम्मद खुर्शीद पिता मोहम्मद खलील उम्र 28 वर्ष निवासी जवान सिंह कॉलोनी भुजवा मोहल्ला सतना और निखिल राजवानी पिता संजय राजवानी उम्र 25 वर्ष निवासी सांई मंदिर के आगे धवारी सतना के तौर पर हुई। कार की तलाशी लेने पर कार में 478 नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप पाई गई। जिसकी कीमत 96,317 रु आंकी गई। पुलिस द्वारा नशीली कफ सिरप के साथ साथ घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया।
