एच1एन1 संक्रमित महिला की इंदौर में मौत, कोविड भी पॉजिटिव

इंदौर. शाजापुर की एच1एन1 संक्रमित महिला की गुरुवार को इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला 1 सितंबर को एच1एन1 पॉजिटिव मिली थी, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर इंदौर लाया था. 2 सितंबर की जांच में इन्फ्लुएंजा के साथ कोविड 19 संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी. सूत्रों कहना है कि महिला को 28 अगस्त से बुखार, खांसी और सर्दी थी. करीब 10 दिन इलाज के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई. मामले की पुष्टि के लिए सीएमएचओ से संपर्क नहीं हो सका.

Next Post

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 723.31 अरब नेपाली रुपये की आवश्यकता

Fri Sep 11 , 2026
काठमांडू, (वार्ता) नेपाल की सरकार ने अनुमान जताया है कि 26 अगस्त को रसुवा के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में आयी विनाशकारी बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 723.31 अरब नेपाली रुपये (4.74 अरब डॉलर) से अधिक की जरूरत पड़ेगी। यह आंकड़ा राष्ट्रीय योजना आयोग और राष्ट्रीय आपदा जोखिम […]

You May Like