दमोह: दमोह शहर के टॉकीज तिराहा स्थित देर रात पार्किंग में खड़ी तीन-चार कारों को अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारों के कांच फोड़ दिए।
घटना के बाद कार चालकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
