
नवभारत न्यूज
रीवा, 28 जनवरी, मार्तंड स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय मेगा यशस्वी भारत प्रदर्शनी का सांसद सहित विधायक ने शुभारंभ किया. रीवा नगर के मार्तंड स्कूल प्रांगण में तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक इं. नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, पंचू लाल प्रजापति, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया. अतिथियों द्वारा सभी स्टाल का निरीक्षण कर विभिन्न संगठनों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकनकर सृजनात्मक कार्यों की प्रशंसा की गई.
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि ज्ञान विज्ञान के माध्यम से यशस्वी भारत की कल्पना को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रहा है. प्रदर्शनी के माध्यम से प्राचीनता और आधुनिकता के ज्ञान विज्ञान का संगम हो रहा है. रीवा संसदीय क्षेत्र के युवा, किसान, बुद्धिजीवी, व्यापारी प्रदर्शनी में पहुंचकर नवाचार को देखकर अपने लिए उपयोगी संसाधनों का उपयोग कर आधुनिकता के साथ अपने कार्य क्षेत्र की गति बढ़ाने में लाभ उठाएं. यह प्रदर्शनी, देखने, सीखने और मनन करने का उचित माध्यम बन चुकी है. जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियों के माध्यम से हमारे विंध्य क्षेत्र के लोग अपनी कार्य कुशलता को बढक़र अपनी क्षमताओं में बेतहाशा वृद्धि कर सकते हैं. प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के युवाओं का नवाचार अत्यंत ही सराहनीय है. इंजी. नरेंद्र प्रजापति ने मेघा प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हमारे विद्यार्थियों को एक नया वातावरणऔर सृजनात्मक गुणात्मक ज्ञान की वृद्धि करने का अवसर मिलता है. पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने प्रदर्शनी आयोजन का आभारव्यक्त करते हुए कहा कि हमारे युवाओं को विविधता से परिपूर्ण ज्ञान देने का काम किया है. प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी, योगेद्र शुक्ला, राजगोपाल चारी, विवेक गौतम, शिवम द्विवेदी, शिवेंद्र शुक्ला, गौरव पांडे, संजीव शुक्ला, स्थानीय पार्षद उपस्थित रहे. स्वागत भाषण प्रदर्शनी के संचालक आनंदपाल ने दिया. कार्यक्रम का संचालन आशीष तिवारी ने किया. वहीं प्रदर्शनी संचालक टीम के दीपक सिंह मेहता, साक्षी सैनी, संतोष पवार, साक्षी रावत, आकृति शुक्ला, आयुष नेमा ने सहभागिता निभाई. सांसद ने राजकुमार शर्मा, प्रदर्शनी के संचालक आनंदपाल, स्नेह लता त्रिपाठी, आशीष तिवारी का सम्मान किया.
यह प्रदर्शनी कई प्रमुख संगठनों का प्रदर्शन कर रही है, जिनमें केंद्रीय भंडारण निगम, नाबार्ड , ट्राइफेड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ,डीसी हस्तशिल्प, कृषि बीमा, लघु उद्योग विकास बैंक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग , राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम, कृषि महाविद्यालय, कृषि विभाग, मध्य प्रदेश , ए.वी.एन.एल., भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, अमूल, टी बोर्ड, भारतीय मानक ब्यूरो, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिक्किम बांस मिशन, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र , डाक विभाग , भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, विदेश व्यापार महानिदेशालय, केंद्रीय पोल्ट्री विकास संगठन, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, भारतीय रिजर्व बैंक, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद , भारतीय स्टेट बैंक , पादप किस्मों और किसान अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, जल शक्ति मंत्रालय , उद्यान एवं रोपण फसल निदेशक,चेपॉक, चेन्नई, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय कृषि प्रबंधन संस्थान, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं. ये संस्थाएँ समाज में अपने महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से काम कर रही हैं. आज 29 जनवरी को दोपहर प्रदर्शनी स्थल पर प्रसिद्ध कलाकार रघुवीर शरण श्रीवास्तव.बघेली लोकगायिका श्रीमती सुषमा शुक्ला वर्तिका शुक्ला शिबू द्विवेदी एवं साथियों द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी.
