मल्होत्रा ने बिजली उपभोक्ताओं को नि:शुल्क सौर ऊर्जा प्रणाली देने के फैसले का किया स्वागत

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गरीबों और मध्य वर्ग के लोगों को नि:शुल्क सौर ऊर्जा प्रणाली देने के दिल्ली सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क सौर ऊर्जा प्रणाली देने की घोषणा की है। श्री मल्होत्रा ने कहा कि यह भाजपा सरकार की दीर्घकालिक सोच का परिचायक है। इससे सामान्य और मध्यम वर्ग दोनों के उपभोक्ताओं के लिए बाधक बन रही थी और दिल्ली सरकार ने इसे समझते हुए निःशुल्क वितरण का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, “आज हमें यह निःशुल्क वितरण लग सकता है, लेकिन इसके परिणामस्वरूप शीघ्र ही दिल्ली में दी जा रही बिजली सब्सिडी की राशि में भारी कमी आएगी, जिससे न सिर्फ निःशुल्क वितरण की राशि रिकवर होगी, बल्कि पावर डिस्कॉम को सस्ती बिजली भी मिलेगी।”

इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सौर ऊर्जा योजना लाने के दावे को हास्यास्पद बताया है और कहा है कि 2016 में केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गयी दिल्ली सौर ऊर्जा योजना भी उनकी अनेक अन्य लोकलुभावन योजनाओं की तरह खोखली थी और इसका प्रमाण है कि 2016 से 2024 के मध्य नौ साल में मात्र लगभग 5,350 छोटे बड़े बिजली उपभोक्ताओं ने इसमें रुचि दिखायी।

 

Next Post

मिट्टी की बड़ी मूर्तियां बनाने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : अपर कलेक्टर रावत

Wed Sep 2 , 2026
रतलाम। अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत की अध्यक्षता में जिले के मिट्टी की मूर्ति निर्माणकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गणेश चतुर्थी एवं नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण हितैषी मिट्टी की मूर्तियों के निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर […]

You May Like