गुरुग्राम से पन्ना जा रही बस में ग्वालियर में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित

ग्वालियर: ग्वालियर में एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस के टायर से चिंगारी निकलते देख वीडियो कोच बस के चालक ने तुरंत हाईवे किनारे गाड़ी रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद करीब 20 मिनट के भीतर पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। घटना के समय बस में 45 यात्री सवार थे। यह बस गुरुग्राम हरियाणा से पन्ना (मप्र) की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हरियाणा के गुरुग्राम से वीडियो कोच मध्य प्रदेश के पन्ना के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। जब बस ग्वालियर में पुरानी छावनी क्षेत्र के हाईवे से गुजर रही थी, तभी चालक की नजर बस के टायर से निकल रही चिंगारी पर पड़ी। स्थिति को भांपते ही चालक ने बिना देर किए बस को हाईवे किनारे रोक दिया और तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालते ही कुछ ही क्षणों में आग अचानक तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिरकर जलकर राख हो गई।

Next Post

दबंगों की पिटाई से वकील की मौत का मामलाः अभिभाषक संघ का हल्ला बोल प्रदर्शन

Tue Nov 25 , 2025
ग्वालियर: जिले के डबरा में जमीन विवाद को लेकर दबंगों की पिटाई से वकील की मौत को लेकर जारी आक्रोश शांत नहीं हुआ है। इसी कड़ी में आज एडवोकेट चंदभाना मीणा की हत्या मामले में डबरा अभिभाषक संघ हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रहा है।हरिपुर तिराहे पर वकील जाम लगाएंगे: […]

You May Like