सतना: उप संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ मनोज शुक्ला के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जिला सतना के टीम के द्वारा जिले में मिलावट खोरी को रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को एक रेस्टोरेंट की जांच की गई। जहां पर काफी अंदाजी और भारी अनियमितता को देखते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने पन्ना रोड स्थित पॉपुलर मोमोज की जांच की गई । प्रतिष्ठान में मीट को खुले में बिना टेंपरेचर नियंत्रण के रखा पाया गया जो कि हाई रिस्क को बढ़ावा देता है। किचेन में भारी गंदगी पाई गई है इस प्रतिष्ठान से पनीर एवं कढ़ाई में रखे खाद्य तेल का नमूना लिया गया है और प्रतिष्ठान में भारी अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
इसके पूर्व राजेंद्र नगर स्थित एमवे प्रतिष्ठान की जांच की गई और न्यूट्रलाइट पाउडर तथा न्यूट्रलाइट कैंडी के नमूने लिए है तथा सिविल लाइन चौराहा स्थित परिहार केक के यहां से चाकलेट केक,पाइनएप्पल केक एवं बटर स्कॉच केक के नमूने लिए गए हैं।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह, अशोक कुर्मी और सीमा सिंह शामिल रहे।
बाइक छोड़ भागे दुग्ध विक्रेता
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को सिटी कोतवाली के पीछे फेरी दुग्ध विक्रेताओं से दूध के नमूने लिए गए। इसके पश्चात कोठी तेरे आहे पर स्थित दूध विक्रेताओं से दूध के नमूने लिए गए हैं। जिसमें आकाश कुमार गौतम, पप्पू पाल और लवकुश पाल के दूध के नमूने लिए गए। आलम यह रहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के पहुंचते ही दूध वाले भागने लगे और कुछ लोग मोटर साइकिल छोड़ कर भाग गए।
