जबलपुर: मानस भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में ‘स्वच्छता संस्कार-सफाई साथी आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में जन सहभागिता, नई तकनीक और रोजगार के अवसर महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रीय पर्वों पर गांवों को पूर्ण स्वच्छ रखने का संकल्प लें। विधायक अजय विश्नोई ने स्वच्छता को नई उपलब्धियों का मार्ग बताया, वहीं विधायक सुशील तिवारी इंदू ने कहा कि किसी भवन की भव्यता उसके शौचालयों से झलकती है।
विधायक संतोष बरकड़े ने स्वच्छता को स्वस्थ तन-मन का आधार माना और विधायक नीरज सिंह ने इसे देशभक्ति संग अनूठा उत्सव बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया ने हर घर स्वच्छता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सक्सेना, सीईओ अभिषेक गहलोत, जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
