राजा भोज एयरपोर्ट से अब सीधे जेवर: भोपाल-नोएडा के बीच एक जुलाई से उड़ेगी डायरेक्ट फ्लाइट, बुकिंग शुरू

भोपाल: राजधानी को एक नई फ्लाइट की सौगात मिली है. एक जुलाई से इंडिगो इसकी शुरुआत करने जा रही है. अभी हाल ही में नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया है. जहां से अब भोपाल और नव विकसित नोएडा हवाई अड्डे जेवर के बीच नई सीधी उड़ान मिलेगी. इस फ्लाइट के लिए इंडिगो ने बुकिंग शनिवार से शुरू कर दी है.

ये नई सेवा भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी और यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा और अतिरिक्त कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करेगी. वर्तमान में भोपाल के लिए 17 उड़ाने आने और 17 जाने की संचालित हो रही है. इसके शुरू होने के बाद अब यह 18 आने और 18 जाने की उड़ाने हो जाएंगी.
नोएडा और भोपाल के बीच रहेगा यह समय नोएडा के नवीन जेवर एयरपोर्ट से भोपाल 6 ई-7653 शाम 17:40 बजे उड़ान भरेगी जो शाम 19:00 बजे भोपाल पहुंचेगी. वहीं 6ई-7654 भोपाल से नोएडा जेवर एयरपोर्ट के लिए रात्रि 19:40 पर भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी जो रात्रि में 21:25 बजे नोएडा एयरपोर्ट जेवर पहुंचेगी.

Next Post

दंदरौआ धाम में सुरक्षा रेलिंग लगाने पर भड़का विवाद

Sun May 24 , 2026
भिंड:जिले के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम डॉक्टर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्य प्रवेश मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग लगाए जाने का कार्य शुरू होते ही विवाद भड़क गया। रेलिंग लगाने के फैसले को लेकर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग विरोध में उतर आए। दर्जनों […]

You May Like