राशिफल-पंचांग : 30 जुलाई 2025

पंचांग 30 जुलाई 2025:-

रा.मि. 08 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल षष्ठी बुधवासरे रात 2/10, हस्त नक्षत्रे रात 10/40, सिद्ध योगे रात 5/17, कौलव करणे सू.उ. 5/23 सू.अ. 6/37, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

————————————————-

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 30 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, वर्ष केमध्य में सत्ता सुख मिलेगा, स्थाई लाभ कायोग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, अधिकारियोंका सहयोग मिलेगा, भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांति का अनुभव करेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मतभेद भी होंगे, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतोष रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम का फल अधिक प्राप्त होने का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ से अच्छी सफलता मिलेगी.

————————————————-

आज का भविष्य: बुधवार 30 जुलाई 2025
आज जन्म लिया बालकका फल:
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी होगा, अपने कामकाज में अच्छी तरह निपुण होगा, बालक को जब क्रोध आयेगा, तो जल्द शांत नहीं होगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, व्यवहार कुशलता रहेगी, अन्याय को सहन नहीं करेगा, खेलों के प्रति रूचि रहेगी.

————————————————-

मेष- कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संयमित रखें, कार्य करवाने में आसानी होगी, बांधव विरोध होगा, अचानक नये खर्च सामने आ सकते है.

वृषभ- जितनी मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा लाभ होगा, यदि आप लंबी यात्रा का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी.

मिथुन- सफलता के बावजूद निराशा का अनुभव कर सकते हैं, दायित्वों की पूर्ति होगी, अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, नवीन कार्यो में सुधार होगा.

कर्क- अकेलेपन से उबरने में दोस्त आपकी मदद करेंगे, आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न लें, कार्यो की अधिकता से मन में चिड़चिडापन रह सकता है.

सिंह- बच्चों को जोखिम के कार्यो से दूर रखें, धन लाभ होगा, पारिवारिक सुख समृद्धि बढेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, आर्थिक कार्यो में गति आयेगी.

कन्या- कार्यस्थल पर लोग विरोध करेंगे, लेकिन आप चतुराई से काम बना लेंगे, मातृपक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आत्म विश्वास बना रहेगा.

तुला- नये मित्र बनेंगे जो आगे बढऩे मे सहायक रहेंगे, आर्थिक कार्यो में समस्याओं का समाधान होगा, सुखद समाचार मिलने से प्रसननता होगी.

वृश्चिक- लोग आपका व्यवहार देखकर हर संभव मदद को तैयार रहेंगे, कामकाज में मन लगेगा, प्रसन्नता रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.

धनु- नए समझौते में घर के बुजुर्ग की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजक यात्रा होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, जबावदारी का काम बनेगा.

मकर- जरा सी गलती से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है, आकस्मिक लाभ का योग है. नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कुम्भ- आप जिन लोगों को अपना विश्वासपात्र मान रहे हैं, वे नुकसान पहुंचायेंगे, सावधानी रखें, स्वत: के संबंध में चिन्ता रह सकती है, कामकाज अपूर्ण रहेंगे.

मीन- आर्थिक दृष्टि से समय उतार चढाव वाला रहेगा, लापरवाहियों के कारण नुकसान होगा, पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आयेगी, सम्मान प्राप्त होगा.

————————————————-

व्यापार भविष्य:

श्रावण शुक्ल षष्ठी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, गुड़ खांड, मॅूग, मोठ, दलहन में तेजी होगी, जूट, पाट, बारदाना, सन् आदि मेंउतार चढ़ाव के साथ तेजी होगी, जूट, पाट, सन आदि में घटाबढ़ी होगी, गेहॅू, जौ, चना, का रूख नरमी का रहेगा. भाग्यांक 4254 है.

————————————————-

Next Post

राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि का उद्घोष

Wed Jul 30 , 2025
संसद में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “ऑपरेशन महादेव” और “ऑपरेशन सिंदूर” पर विस्तार से जानकारी दी, तो यह केवल सरकार की कार्रवाई का ब्योरा नहीं था, बल्कि यह भारत की बदलती राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टि का उद्घोष था. कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की बर्बर हत्या, और […]

You May Like

मनोरंजन