पड़ौसी के मकान पर प्लास्टर गिरा, विवाद के बाद फायरिंग

ग्वालियर: मकान पर प्लास्टर करते वक्त पड़ोसी के घर प्लास्टर गिरने पर पड़ोसी पिता और उसके दो बेटों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें पड़ोसी बाल बाल बच गया। विवाद और फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाने में पहुंचकर की है। वहीं पुलिस ने पिता और उसके दोनों बेटों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुंज बिहार में रहने वाले मनोज सिंह भदौरिया अपने घर के बाहर प्लास्टर करवा रहे थे। तभी वहां प्लास्टर का कुछ हिस्सा पड़ोसी संजय कौरव के घर पर जाकर गिर गया। प्लास्टर गिरने पर पड़ोसी संजय भड़क उठा और अपने दो बेटे अंकित कौरव, उदय कौरव के साथ पड़ोसी मनोज से लड़ने के लिए पहुंच गए दोनों पड़ोसियों में विवाद इतना बढ़ गया कि संजय कौरव घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और मनोज को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

फायरिंग होते ही मनोज ने छुप कर अपनी जान बचाई। फायरिंग की आवाज को सुन आज पड़ोस के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और फायरिंग कर रहे संजय को समझाकर शांत कराया। लेकिन संजय और उसके बेटों के द्वारा विवाद और फायरिंग करने की हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना वाले दिन मनोज ने पड़ोसी संजय की पुलिस थाने में कोई शिकायत नहीं की।

इसके बावजूद भी संजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था तो थकहार कर मनोज ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में पहुंचकर की और इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए हैं। वहीं पुलिस ने फरियादी मनोज की शिकायत पर आरोपी पिता संजय और उसकी दोनों बेटे अंकित उदय के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

फर्जी एटीएम कार्ड और सिम से पेट्रोल पंप पर ठगी करने वाला पकड़ा

Tue Sep 9 , 2025
इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पेट्रोल पंप से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी अब तक कई बार इस तरीके से रकम हड़प चुका है.पकड़ा गया आरोपी 36 वर्षीय योगेंद्र चौहान मूलतः रतलाम का रहने वाला है और इन दिनों महालक्ष्मी नगर इंदौर […]

You May Like