मंत्रालयीन कर्मचारी अपर मुख्य सचिव से मिले

भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला से मुलाकात कर मंत्रालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने सभी मांगों पर कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालयीन कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान देने संबंधी प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में भेजने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सीपीसीटी से छूट देकर पदोन्नति देने तथा वर्ष 2019 से लंबित कर्मचारी चिकित्सा बीमा योजना लागू करने की मांग की। नवंबर 2026 में पांच वर्ष की क्वालीफाइंग सर्विस में छूट देकर पुनः डीपीसी कराने की मांग भी रखी गई।

इसके अलावा मंत्रालयीन सहायकों को तृतीय समयमान वेतनमान में तृतीय पदोन्नति का वेतनमान देने, उच्च पदनाम संबंधी प्रावधान में संशोधन, सहायक ग्रेड-3 को स्टाइपेंड के बजाय पूरा वेतन देने तथा अस्थायी कर्मचारियों को प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से नियमित करने की मांग की गई।

अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मांगों के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

 

 

Next Post

झागरिया, बैरसिया और सेमरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

Fri Oct 9 , 2026
भोपाल। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झागरिया स्थित सूर्या ढाबा, झागरिया निवासी मांगीलाल के घर, बैरसिया में प्रीतम लोधी के घर और सेमरा स्थित विशाल प्रजापति की किराना दुकान पर दबिश दी। इसके अलावा अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक वाहन भी जब्त किया […]

You May Like