
शाजापुर। नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक के नीचे दबने से कंडक्टर अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक अशोक सुरक्षित बच गया। यह घटना गिरवर रोड के समीप हुई. सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस और यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रक को हटाया और उसके नीचे दबे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला. बताया जाता है कि ट्रक महाराष्ट्र के नासिक से राजगढ़ जिले के ब्यावरा की ओर शक्कर की बोरियां लेकर जा रहा था. गिरवर रोड के पास ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने का मुख्य कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है. मृतक कंडक्टर अंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया. अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ एएसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
