झागरिया, बैरसिया और सेमरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झागरिया स्थित सूर्या ढाबा, झागरिया निवासी मांगीलाल के घर, बैरसिया में प्रीतम लोधी के घर और सेमरा स्थित विशाल प्रजापति की किराना दुकान पर दबिश दी। इसके अलावा अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक वाहन भी जब्त किया गया।

विभाग की टीम ने झागरिया के सूर्या ढाबा से 38 पाव देशी शराब और मांगीलाल के घर से 15 बीयर जब्त कीं। बैरसिया में प्रीतम लोधी के घर से 15 पाव तथा सेमरा में विशाल प्रजापति की किराना दुकान से 75 पाव देशी शराब जब्त की गई। वहीं, अभय यादव के पास से अवैध परिवहन के दौरान 100 पाव देशी शराब और वाहन जब्त किया गया।

इसके अलावा एमपी नगर और 11 मील क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों की भी जांच की गई। यहां अवैध रूप से शराब पिलाने और पीने के मामलों में प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त शराब और वाहन की अनुमानित कीमत 71,475 रुपये बताई गई है।

 

 

Next Post

सेंट्रल जेल में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर: सेंट्रल जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के बुखार से पीड़ित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान तीन कैदियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य कैदियों में टाइफाइड की शिकायत सामने आई है. इसके बाद बीमार कैदियों […]

You May Like