संस्कार भवन में मासिक सुंदरकांड का भव्य आयोजन

दमोह। पुरुषोत्तम माह के पावन पर्व पर संस्कार भवन में श्रीमती अंजलि भावेश असाटी (भुवानी प्रसाद असाटी) द्वारा मासिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार की पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद सुंदरकांड का सुमधुर गान किया गया. आयोजन में समाज के पदाधिकारी गण, संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. सामूहिक आरती के बाद पुरुषोत्तम माह की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए सुंदर भजनों का गायन किया गया.

कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्रीमती अंजलि भावेश असाटी द्वारा सभी बहनों को प्रसाद वितरित कर जलपान कराया गया और आयोजन का सफल समापन हुआ.

Next Post

​BMC के नए मुख्यालय में 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला,कांग्रेस का प्रशासनिक संवेदनहीनता का आरोप

Wed Jun 3 , 2026
भोपाल। नव निर्मित भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक महिला कर्मचारी के लगभग 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहने की घटना को लेकर कांग्रेस ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने इस घटना को सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन की […]

You May Like