मोहनिया :चुरहट थानांतर्गत बड़खरा 734 से लापता युवक का शव चौथे दिन कुंए में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके में पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार विगत 11 फरवरी को बड़खरा 734 निवासी इंद्रपाल पटेल पिता जगन्नाथ पटेल उम्र 51 वर्ष जो चालक था रात्रि 8 बजे खेत में गेहूं की सिंचाई करने गया था। उसी रात्री लगभग 10 बजे खेत से वापस आकर लापता हो गया। परिजनों के सुबह संपर्क करने पर मोबाइल बन्द था, तब परिजन ढूंढना चालू कर दिए ।
लगातार ढूंढने के साथ चुरहट थाना में सूचना दिए । पुलिस ,परिजन और गांव के लोगों के ढूढने के बाद 14 जनवरी को सुबह मृतक के गृह ग्राम से 1 किलोमीटर दूर खेतों के बीच स्थित कुआं में शव देखा गया। शव मिलने की सूचना पर चुरहट ,रामपुर नैकिन पुलिस बल के साथ परिजन एवं सहायक सचिव बड़खरा 734 ग्रामीण जनों की मौजूदगी में कुएं से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए चुरहट भेजा गया ।
