खनिजों का अवैध परिवहन करने वाले वाहन किए जब्त

ग्वालियर: सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी द्वारा खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच हेतु ग्वालियर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान भितरवार थाना अंतर्गत क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्रॉली पायी गयी, जिसे मौके पर ज़ब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी क्रम में टेकनपुर के पास रेत का अवैध परिवहन करते 1 ट्रैक्टर ट्राली एवं बड़ागांव में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली ज़ब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त ज़ब्त किए गए चारों वाहनों पर अर्थदंड की कार्यवाही की गई है।

Next Post

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 1 मई से

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर: जन उत्थान न्यास द्वारा विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि ग्वालियर पूरब विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन […]

You May Like