ग्वालियर: जन उत्थान न्यास द्वारा विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की जानकारी देते हुये विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि ग्वालियर पूरब विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रीमियर लीग 2026 एवं रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 मई से एम.एल.बी कालेज मैदान पर किया जा रहा है।
इसमें ग्वालियर पूरब विधानसभा क्षेत्र की 19 वार्डों से करीब 250 टीमें भाग लेंगी। टीमों को फार्मों का वितरण 20 फरवरी से 20 मार्च तक किया जायेगा। फार्म सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी ग्वालियर से प्राप्त किये जा सकेंगे।विजेता टीम को एक लाख रूपयें, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
