महाशिवरात्रि पर्व पर धूमेश्वर धाम में एक दिन पहले से ही उमड़ने लगी भीड़

ग्वालियर: महाशिवरात्रि पर्व पर धूमेश्वर धाम में विशेष सजावट के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा रहा है। धूमेश्वर महादेव मंदिर पर महंत अनिरुद्धवन महाराज द्वारा विशेष सजावट कराई जा रही है। भितरवार के एसडीएम राजीव समाधिया के निर्देश और नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, सीएमओ रीता केलशिया के मार्गदर्शन में निकाय कर्मियों ने मंदिर प्रांगण में सफाई की।

महंत अनिरुद्धवन महाराज ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आस्था का केंद्र धूमेश्वर महादेव मंदिर पर एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में हिंदू एवं मुस्लिम संस्कृति का समागम है।

Next Post

तड़ीपार क्षेत्र में घुमता हुआ पकड़ाया

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर:रावजी बाजार पुलिस ने रासूका के तहत प्रतिबंधित आरोपी 35 वर्षीय इमरान उर्फ इम्मू उर्फ निजाम निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि आरोपी को 3 जनवरी 2026 को इंदौर की राजस्व सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी आदेश तामील कराया जा चुका […]

You May Like

मनोरंजन