मुम्बई, 29 मार्च (वार्ता) मुम्बई इंडियंस (एमआई) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि ट्रैक अच्छा दिख रहा है और आमतौर पर मिलने वाली पिचों की तुलना में अधिक घास नजर आ रही है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव करती है। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला है और वह सीज़न की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। हार्दिक ने कहा कि उनकी टीम में कप्तानों की कमी नहीं है। हार्दिक ने कहा कि जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं, उनकी टीम में छह गेंदबाज और पांच बल्लेबाज हैं।
वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे और उन्होंने भी कहा कि विकेट अधिक हरी नजर आ रही है। रहाणे ने कहा कि उनके खिलाड़ियों की तैयारी भी अच्छी है और मुंबई इंडियंस के अच्छे रिकॉर्ड पर उन्होंने कहा कि यह अतीत की बात है और उनकी टीम वर्तमान में रहना चाहती है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
मुंबई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
