ब्यावरा। ब्यावरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मलावर में 98 लाख 73 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा भूमिपूजन किया गया.
प्रधानमंत्री सडक़ से भगवान कपिलेश्वर महादेव मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, कपिलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सीसी नाली निर्माण कार्य, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मलावर में फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब हेतु कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया. साथ ही शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मलावर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव,जसवंत गुर्जर,नारायण सिंह सालरियाखेड़ी, मानसिंह टोंका, जगदीश पंवार, अमित शर्मा, इंदर सिंह लववंशी, सरपंच प्रतिनिधि रोड सिंह भिलाला,मंडल अध्यक्ष दिनेश मीना, राजू यादव, गिरराज लववंशी,लखन सोंधिया, दिनेश शिवहरे, श्रीनाथ गुप्ता, कैलाश साहू, गोवर्धन सुमन, महेश अग्रवाल सहित एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, जनपद सीईओ आर.के. मंडल, एसडीओ प्रवीण भील, इंजीनियर कार्तिक राजपूत सहित अधिकारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहे.
