जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर, विशाल चल समारोह का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कुरावर। रामनवमीं के उपलक्ष्य में नगर में हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा श्रीराम जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया. नगर में विशाल चल समारोह निकाला गया.

सब्जी मार्केट से चल समारोह प्रारंभ हुआ जो मैंन मार्केट व अन्य जगहों से गुजरा. जगह-जगह विभिन्न संगठनों, नागरिकों के द्वारा भगवान श्री राम की पूजा की और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया. चल समारोह श्री राम जानकी मंदिर वार्ड नंबर 7 में पहुंचा. जहां दीपक पारिक पीठाधीश्वर श्री सिद्धपीठ गाडरवाड धाम सरकार के द्वारा संबोधित किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामबाबू मीणा, उपाध्यक्ष सुनील साहू, संयोजक राजेंद्र सिंह उमट, हेमंत मीणा, यश, अरुण चंद्रवंशी, गोलू मीणा, सुनील यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

प्रभु यीशु के यरुशलम प्रवेश की स्मृति में मनाया पाम संडे, खजूर की डालियां थामे उमड़ा जनसैलाब

Mon Mar 30 , 2026
इटारसी। शहर के मसीह समाज ने प्रभु यीशु मसीह के यरुशलम में विजय प्रवेश की स्मृति में खजूर रविवार (पाम संडे) का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया। पास्टर्स फैलोशिप एवं क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में शहर के विभिन्न चर्चों के हजारों सदस्यों ने […]

You May Like