एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए लाखों

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत सैन्ट्रल बैंक एटीएम में पैसे निकालने गए एक किसान को जालसाजोंं ने बातों में उलझा लिया और एटीएम कार्ड बदलकर खाते से लाखों रूपए उड़ा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आलोक सिंह राजपूत निवासी छपरा का किसान है। वे सैन्ट्रल बैंक एटीएम सिहोरा से अपने एटी एम से तीन हजार रूपये निकाल रहा था एटीएम मशीन में लगा था तभी एटीएम के अन्दर दो अज्ञात व्यक्ति आये और थोडी देर बातों में लगाये रहे और फिर दोनों वहां से चले गए।

जब आलोक ने अपना एटीएम निकाला और बैलेन्स चैक करने के लिये पुन: अपना एटीएम, एटीएम मशीन में डाला और पिन डाला तो ए टी एम मशीन के व्दारा एटीएम स्वीकार नहीं किया।पुराना बस स्टैंड सिहोरा के सामने एस बी आई ए टी एम में भी एटीएम लगाया तोभी एटीएम काम नहीं किया। एटीएम गार्ड को जब गौर से देखा तो वह एटीएम उसका नहीं था उस एटीएम में मंजीत कौर लिखा हुआ था। दोनों अज्ञात व्यक्तियों व्दारा बातों में लगाकर उसका एटीएम बदलकर ले गए और उसके खाते से कुल 2,28,998 निकाल लिए।

Next Post

कांग्रेसजनों ने देर रात तक धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया

Wed Jul 22 , 2026
रीवा: 20 दिन से नीट परीक्षा के पेपर लीक हो जाने से दुखी अनेको छात्रों के आत्महत्या किये जाने को लेकर परीक्षा मे दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे की मांग सहित परीक्षा प्रणाली मे सुधार बावत् विभिन्न मुद्दों की चर्चा हेतु संसद जा रहे निहत्थे छात्रों के ऊपर […]

You May Like