रीवा: 20 दिन से नीट परीक्षा के पेपर लीक हो जाने से दुखी अनेको छात्रों के आत्महत्या किये जाने को लेकर परीक्षा मे दोषी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे की मांग सहित परीक्षा प्रणाली मे सुधार बावत् विभिन्न मुद्दों की चर्चा हेतु संसद जा रहे निहत्थे छात्रों के ऊपर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए बरर्बतपूर्ण लाठीचार्ज मे सैकड़ों छात्रों के घायल हो जाने तथा नीट परीक्षा संबंधी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न किये जाने आदि से संबंधित विषयों पर संसद मे चर्चा न कराए जाने के विरोध स्वरूप लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रीवा के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिरमौर चैराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार निहत्थे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर सैकड़ों छात्रों को घायल किया गया तथा संसद में नीट परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा नहीं होने दी गई.
उससे यह स्पष्ट होता है कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की उपेक्षा कर तानाशाहीपूर्ण तरीके से शासन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठे समाजसेवी सोनम वांगचुक एवं छात्रों से संवाद करने के बजाय उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना तथा संसद में इस गंभीर विषय पर चर्चा से बचना इस बात का प्रमाण है कि केन्द्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है। धरने में उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रजातांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, अशोक पटेल झब्बू, पूर्व सांसद राजमणि पटेल, विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, रवी तिवारी, सज्जन पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, बबिता साकेत, लखनलाल खण्डेलवाल, चक्रधर सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, पार्षदगण एवं विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
