कलेक्टर बंगले के सामने चंद्रशेखर के परिजनों ने जाम लगाया

दतिया: दतिया में कलेक्टर बंगले के सामने चंद्रशेखर रायकवार के परिजनों ने आज मंगलवार की सुबह जाम लगा दिया। शराब पार्टी के दौरान चंद्रशेखर को गोली मारी गई थी। चंद्रशेखर ने बीती रात दिल्ली में दम तोड़ दिया था। मंगलवार को सुबह परिजनों ने चंद्रशेखर का शव रखकर जाम लगा दिया।

एफआईआर में अतिरिक्त नाम बढ़ाने की मांग पर परिजन अड़े थे। एसडीएम, एसडीओपी और कोतवाली टीआई के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पुलिस की निगरानी में चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार होगा।

Next Post

बच्चे को गोद में लेकर सडक़ पर बैठी महिला को पुलिस ने घसीटा

Tue Oct 7 , 2025
विदिशा:करैयाखेड़ा रोड निवासी एक महिला अपनी 6 साल की बच्ची और एक बच्चे को गोद में लेकर सोमवार की शाम सिविल लाइन थाने में शिकायत करने के लिये पहुंची थी. बताया गया कि काफी देर तक महिला ने एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर […]

You May Like