इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम तीन हफ़्तों के लिए बढ़ा

इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष-विराम तीन हफ़्तों के लिए बढ़ा

वाशिंगटन, 24 अप्रैल (वार्ता) इज़रायल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम को तीन हफ़्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह फ़ैसला व्हाइट हाउस के ओवल ऑफ़िस में श्री ट्रम्प, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैन्स, विदेश मंत्री मार्को रूबियो, इज़रायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी, लेबनान में अमेरिका के राजदूत मिशेल ईसा और इज़रायल तथा लेबनान के कई उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के बीच हुई एक बैठक में लिया गया।

श्री ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कहा, “बैठक बहुत अच्छी रही।” उन्होंने कहा कि अमेरिका लेबनान को हिज़्बुल्लाह से रक्षा करने में मदद करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि वह “निकट भविष्य” में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन की बैठक की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं, हालाँकि उन्होंने इसकी तारीख़ की घोषणा नहीं की है।

Next Post

पॉप आइकन रिहाना की मुंबई में अचानक एंट्री से फैंस हुए हैरान, ब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई ग्लोबल सुपरस्टार, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म

Fri Apr 24 , 2026
मुंबई | दुनियाभर में अपने गानों और स्टाइल से राज करने वाली ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम उन्हें मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर बेहद साधारण लेकिन स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया। रिहाना ने ब्लैक हुडी, मैचिंग पैंट और सनग्लासेस पहने हुए […]

You May Like

मनोरंजन