इंदौर: नगर निगम शहर के ग्रीन बेल्ट, डिवाईडर ,चौराहे एवं रोटरी को जनभागीदारी से सामाजिक संगठन और संस्थाओं को गोद देगा। बीआरटीएस पर डिवाइडर बनाने, पश्चिमी रिंग रोड पर अक्षत गार्डन से सिरपुर वाच टावर गेट नंबर 2 मुख्य सड़क निर्माण और बड़े गणपति से कांडिलपुरा की सिवरेज लाइन स्थानांतरित करने पर सहमति दी गई है । उक्त निर्णय आज महापौर परिषद की बैठक में लिए गए हैं।
नगर निगम में आज एमआईसी की बैठक हुई । बैठक में दिव्यांगजन पुर्नवास सहायता राशि एवं अनुदान राशि तथा दिव्यांगजन को ट्रायसिकल व अन्य उपकरण के संबंध में नियम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा निरंजनपुर चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक बीआरटीएस को हटाकर आरआरसी मिडियन सेन्ट्रल डिवाईडर बनाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही सभी झोन के तहत विभिन्न चिंहित क्षतिग्रस्त मार्गो पर डामर पेंचवर्क , शहर में स्थित उद्यानों, ग्रीन बेल्ट, डिवाईडर एवं चौराहों/रोटरियों के विकास एवं रखरखाव हेतु 30 से अधिक रजिस्टर्ड संस्थाओं से प्राप्त आवेदन पर गोद देने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की गई। झोन क्रमाक 14 वार्ड 85 के अंतर्गत अक्षत गार्डन से लेकर सिरपुर वॉट टॉवर गेट नंबर 02 तक मुख्य मार्ग निर्माण की स्वीकृति भी दी गई।
बैठक में बडा गणपति फ्लाई ओवर ब्रिज के लिए अंतिम चौराहा से कंडिलपुरा तक प्रायमरी सीवरेज लाईन को स्थानांतरित करना, बिछाना, जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति दी गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर निगम स्वामित्व की 44 ग्रेन्टी, 03 फुट ओव्हर ब्रिज पर 05 वर्षो के लिए विज्ञापन अधिकार ऑनलाईन निविदा बुलाने, डोमेस्टिक बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के संबंध में सैद्वांतिक सहमति प्रदान की गई।
बैठक में आयुक्त दिलीपकुमार यादव,एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, राजेश उदावत,नंदकिशोर पहाडिया , प्रिया डांगी, मनीष शर्मा मामा, समस्त अपर आयुक्त और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
