ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास भीषण हादसा, 14 श्रद्धालुओं की मौत ; 26 घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दर्शन के लिए सड़क किनारे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धान से भरे एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। शुरुआती खबरों के मुताबिक, हादसे में 14 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 लोग घायल बताए गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रक ढलान पर बेकाबू होकर पुलिस चेकपोस्ट तोड़ता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया। टक्कर से दीवार का हिस्सा ढह गया और कई लोग मलबे में दब गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सवाल उठाए कि प्रतिबंधित मार्ग पर भारी ट्रक कैसे पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Next Post

ग्वालियर हादसे पर खरगे और राहुल ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि और जवाबदेही की मांग

Sun Oct 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के निकट अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री खरगे ने हादसे में […]

You May Like

Play sound