हेराफेरी कर अंगूठे लगवाए, नहीं दिया राशन, दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत हिनौतिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान में गरीबों को मिलने वाले अनाज में घोटला हुआ। राशन दुकान के विक्रेता और कर्मचारी ने मिलकर गरीबों के अंगूठे तो लगवाए लेकिन उनके हिस्से का सैकड़ों क्विंटल अनाज बाजार में ठिकाने लगा दिया। मामले की जांच के बाद खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हिनोतिया शासकीय उचित मूल्य दुकान में गरीबों के हक के राशन की हेराफेरी की शिकायतें सीधे कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तक पहुंची थी जिनके आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच की तो यह बात सामने आई कि विक्रेता कृष्ण कुमार ठाकुर और कर्मचारी राजकुमार परसवार ने मिलकर गरीबों को लूटने का पूरा जाल बिछा रखा था।

आरोपी राशन लेने आने वाले गरीब हितग्राहियों को झांसा देकर पॉस मशीन पर उनके बायोमेट्रिक से अंगूठे के निशान या मोबाइल ओटीपी ले लेते थे। मशीन और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अनाज का वितरण सफल दिखा दिया जाता था, लेकिन वास्तविक रूप से हितग्राहियों को अनाज की एक खेप तक नहीं दी जाती थी। इसके अलावा, आरोपियों ने गरीबों का एक-एक महीने का राशन रोक रखा था और उनसे सरकार द्वारा निर्धारित दरों से अधिक पैसे की अवैध वसूली भी की जा रही थी।
गायब मिला राशन
प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन स्टॉक और दुकान के भीतर रखे भौतिक स्टॉक का जब मिलान किया गया, तो अधिकारी भी दंग रह गए। सरकारी रिकॉर्ड के मुकाबले मौके पर गेंहू 116.23 क्विंटल, चावल 23.33 क्विंटल, नमक 7.81 क्विंटल, शक्कर 0.08 क्विंटल गायब थी। इस पूरे सरकारी माल की कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे आरोपियों ने खुले बाजार में बेचकर काली कमाई की।

Next Post

दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग

Fri Sep 4 , 2026
इंदौर: पशुपालन की बढ़ती लागत के बीच दूध उत्पादक किसानों ने अब दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी और वर्षों से लंबित बोनस के भुगतान की मांग तेज कर दी है. भारतीय किसान एवं मजदूर सेना ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सांची दुग्ध संघ इंदौर […]

You May Like