10 दिवसीय योग सत्र में प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे

​ग्वालियर: विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी प्रकल्प (नीडम, ग्वालियर) एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज, ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित 10 दिवसीय विशेष योग सत्र का समापन हुआ। इस शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने सहभागिता की।​10 दिनों तक नियमित रूप से योग, ध्यान और प्राणायाम सीखने वाले विद्यार्थियों को समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
​समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विवेकानंद केंद्र के विभाग सह प्रमुख मुकेश गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य मदन भार्गव ने की।
​इस अवसर पर रवि मिश्रा, डॉ सरला वर्मा, अमित धवन एवं विष्णु सोनी सहित अभियान और कॉलेज व्यवस्थाओं से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं प्राध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, ​जनार्दन त्यागी द्वारा विशेष सत्र लेकर विद्यार्थियों को जीवनशैली, मानसिक एकाग्रता और योग के महत्व पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।

Next Post

"चल सखी इंस्टा पर रील बनाएं" में अवनि विजयी

Fri Oct 16 , 2026
ग्वालियर: श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय अग्रसेन मेला एन 11 रिसोर्ट डबरा मार्ग पर चल रहा है। मेले में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समाजबंधुओं, बच्चों एवं महिलाओं में खासा उत्साह रह। मेला में कैला माता का दरबार, खाटू श्याम जी […]

You May Like

Play sound