
इटारसी। अवैध शराब के विक्रय और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजय पिता बाबूलाल भैसारे 45 वर्ष, निवासी नागपुरकलॉ नयी बस्ती के घर के बाजू में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। रात 10 बजे तक चली कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध खेप को जब्त कर लिया है।
इसी तरह से इसी जगह से मन्नूलाल पिता भैयालाल उईके की दुकान से अवैध शराब जब्त की गई है। पथरोटा थानांतर्गत ग्राम गोलनडोह में जय सिंह पिता लिखीराम चौहान 39 वर्ष के घर से भी अवैध शराब जब्त कर आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
