एमपी में औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर किसान: कुणाल चौधरी 

भोपाल। कांग्रेस सचिव कुणाल चौधरी ने रविवार को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के फैसलों से किसानों को गंभीर नुकसान हो रहा है।

पीसीसी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने सहकारी ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए 28 मार्च की समय-सीमा को “अन्यायपूर्ण” बताया।

चौधरी ने गेहूं खरीदी में देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खरीदी 16 मार्च से शुरू होनी थी, जिसे बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया गया, जिससे किसान अपनी उपज कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। कई क्षेत्रों में खरीदी की व्यवस्था अब भी अपर्याप्त बताई गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2700 रुपये प्रति क्विंटल का वादा पूरा नहीं हो रहा है और किसानों को 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच ही फसल बेचनी पड़ रही है। साथ ही बिजली बिल, ईंधन की कमी और बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द राहत उपाय नहीं किए गए तो कांग्रेस किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Next Post

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 182वीं बैठक आयोजित

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल इकाई में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 182वीं बैठक कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में उपाध्याय ने कहा कि इकाई के विभिन्न ब्लॉकों और एनेक्सियों में हिंदी का सशक्त वातावरण विकसित […]

You May Like