मंडी में किसान से मारपीट का विरोध 

जबलपुर। कृषि उपज मंडी में किसान के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने मंडी गेट बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान मंडी परिसर में एकत्र हुए और आरोपी व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि 29 अप्रैल को किसान शिवकुमार झारिया और पवन पटेल गेहूं से भरी ट्रॉली लेकर मंडी पहुंचे थे। बोली के बाद उनका माल शिव शक्ति मार्केटिंग के व्यापारी संजय गुप्ता द्वारा खरीदा गया। नियमानुसार तौल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब किसान ने तौल की पर्ची मांगी, तो इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

किसानों का आरोप है कि पर्ची मांगने पर व्यापारी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोप यह भी है कि व्यापारी ने परखी उठाकर किसान पर हमला करने की कोशिश की, जबकि उसका एक सहयोगी डंडा लेकर दौड़ा। घटना से नाराज किसानों ने शनिवार दोपहर मंडी गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इस पूरे मामले ने मंडी में किसानों और व्यापारियों के बीच संबंधों और व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Next Post

सांसद ने हरीशंकर पुरम रेलवे अंडरपास व थाटीपुर में हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

Sat May 2 , 2026
ग्वालियर। हरिशंकरपुरम में 12.44 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के निर्माण का सांसद भारत सिंह कुशवाह ने निरीक्षण कर अफसरों को काम में गति लाने एवं आधुनिक मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो ताकि क्षेत्रीय […]

You May Like