स्मार्ट सिटी का तीर्थ गोपीकॉन को एक ओर झटका

इंदौर: शहर की स्मार्ट सिटी ने तीर्थ गोपीकॉन को बेचे एमओजी लाइन के प्लॉट का सौदा रद्द कर दिया है. इसका कारण यह बताया जा रहा है कि कंपनी के खिलाफ फ़र्जी बैंक ग्यारंटी में सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है. स्मार्ट सिटी द्वारा तीर्थ गोपीकॉन की 3.5 करोड़ रुपए की राशि भी जब्त कर ली गई है.स्थानीय प्रशासन के विकास कार्यों की स्मार्ट सिटी कंपनी ने तीर्थ गोपीकॉन को 2023 में बेचे 21 सौ वर्ग मीटर के प्लॉट का सौदा रद्द कर दिया है. स्मार्ट सिटी ने 25.71 करोड़ में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी से एमओजी लाइन के प्लॉट सौदा किया था. उक्त प्लॉट के एवज में 2.5 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी और 1 करोड़ रुपए किश्त का भुगतान भी कर दिया था.

यही नहीं स्मार्ट सिटी ने द्रविड़ नगर के पास स्थित कुक्कुट भवन वाली 17 एकड़ जमीन का सौदा भी तीर्थ गोपीकॉन कंपनी से 454 करोड़ रुपए कर दिया था. तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने 9.5 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी भी जमा कर दी थी, जिसको भी नगर निगम की स्मार्ट सिटी ने जब्त कर लिया था. उक्त सौदा होने के बाद जल परियोजनाओं में तीर्थ गोपीकॉन कंपनी का 184 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया. इसके बाद कंपनी ओर उससे जुड़ी बैंकों के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने जांच शुरू फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा होने के बाद जांच चल रही है. स्मार्ट सिटी सूत्रों के अनुसार एमओजी लाइन के 21 सौ वर्ग मीटर के प्लॉट सौदा रद्द करने की जानकारी मिली है.

हाईकोर्ट में याचिका दायर की
तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने स्मार्ट सिटी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें 10 प्रतिशत राशि जमा करने का उल्लेख किया है. वहीं स्मार्ट सिटी ने सीबीआई और ईडी द्वारा फर्जी बैंक गारंटी जांच के आधार पर सौदा रद्द करने का कारण बताया है.

Next Post

रक्षाबंधन से पहले गुलजार हुआ रानीपुरा का थोक राखी बाजार

Mon Aug 10 , 2026
इंदौर: रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर का रानीपुरा बाजार राखियों के थोक कारोबार से गुलजार होने लगा है. मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी व्यापारी राखियों की थोक खरीदारी के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं. थोक दुकानों पर खरीदारों की […]

You May Like