यादव ने दी रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि

भोपाल, 20 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी इतिहास में बड़ा नाम है। उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लिया और शहादत तक बहुत संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि आज वे रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान स्थल पर जाने वाले हैं।

इसके पहले उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाली श्रद्धेय, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपका शौर्य, बलिदान एवं त्याग अनंतकाल तक सभी देशवासियों को माँ भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।’

Next Post

पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर स्विस ओपन से हुयी बाहर

Thu Mar 20 , 2025
बसेल (स्विट्जरलैंड) 20 मार्च (वार्ता) पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु स्विस ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबले में डेनमार्क की जूली जैकबसेन से पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। बुधवार को खेले गये मुकाबले में सिंधु को 61 मिनट तक चले मुकाबले में जूली जैकबसेन […]

You May Like