दमोह: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट जारी हो चुके हैं, दमोह जिले के दो छात्रों एवं एक छात्रा ने प्रवीण सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इन विद्यार्थियों को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अपने चेम्बर में पुष्प गुच्छ एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और इसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर कोचर ने कहा जब जिले के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित करते है।
इसी सिलसिले में दमोह जिले के विद्यार्थियों से आज मुलाकात हुई और विद्यार्थियों को शुभकामनाऍ दी है। विद्यार्थियों से चर्चा करने पर तीनों विद्यार्थियों ने बताया दो छात्र इंजीनियर बनना चाहते है, एक छात्रा डॉक्टर बनना चाहती है। छात्रा गार्गी अग्रवाल ने बताया नवजागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से 12 वीं कक्षा में जीव विज्ञान संकाय से पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आज कलेक्टर सर से मुलाकात हुई, पुष्प गुच्छ भेंट किया है, इससे मुझे बहुत मोटीवेशन मिला है। मै आगे अपने माता- पिता का नाम रोशन करूंगी।
छात्र भानु सिंह ठाकुर ने कहा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह से 8 वॉ स्थान पूरे मध्यप्रदेश में प्राप्त किया है। मेरे पिता किसान है, और मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, मैनें कलेक्टर सर से कोचिंग के लिये मदद करने का आग्रह किया है, कलेक्टर सर ने मुझे आश्वस्त किया है की पढ़ाई में मदद की जायेगी।
छात्र दिव्यांश यादव ने कहा, मै मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल जबेरा का छात्र हॅू मैं 98 प्रतिशत के साथ पूरे मध्यप्रदेश में 10 वॉ स्थान अर्जित किया है। इसमें मुझे प्राचार्य और उप प्राचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
