रविशंकर पार्क के पास युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविशंकर पार्क के पास सोमवार दोपहर एक युवक की दौड़ा-दौड़ाकर की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक युवक को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखते रहे लेकिन बीच-बचाव करने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई।

मामले की वजह पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं को शर्मनाक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

दिव्यांगों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित

Mon Sep 29 , 2025
टीकमगढ़। जेल रोड स्थित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में सोमवार को नि:शुल्क सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एपिड योजना के तहत कार्यक्रम में […]

You May Like