सट्टाबाज गिरफ्तार 

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं बेलबाग पुलिस की टीम ने सट्टा पट्टी लिखते शातिर सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ा हैं। बेलबाग थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि कुंवर जी के बाड़ा में सट्टा पट्टी लिख रहे शिवम सिंह ठाकुर पिता रंजीत सिंह ठाकुर 30 वर्ष निवासी खलासी लाईन छोटी ओमती बेलबाग को थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर रानू सोनकर निवासी कुंवरजी का बाड़ा घमापुर के कहने पर सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा की लगवाड़ी रकम रानू सोनकर को देना बताया जिसके एवज में रानू सोनकर द्वारा 300 रूपये मेहनताना देना बताया। आरोपी शिवम सिंह ठाकुर कब्जे से सट्टा पट्टी, सट्टा रसीद, लगवाड़ी रकम 3 हजार 350 रूपये जप्त की गई। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये सटोरिया शिवम सिंह ठाकुर के विरूद्ध जुआ, सट्टा, मारपीट, आबकारी एक्ट के थाना बेलबाग में पूर्व से 11 अपराध दर्ज है।

Next Post

सिंहस्थ मीटिंग के दौरान डीआरएम की बिगड़ी तबियत 

Wed Jul 16 , 2025
रतलाम। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार पहुंचे रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें उज्जैन निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद जांच के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे के […]

You May Like