
रतलाम। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार पहुंचे रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें उज्जैन निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद जांच के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता के साथ वीआईपी रूम में सिंहस्थ को लेकर प्रजेंटेशन चल रहा है। इस मौके पर सभी सीनियर अधिकारी सहित स्टाफ कर्मचारी भी मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और कुछ समय के लिए वे अचेत हो गए। स्टाफ ने मालिश कर राहत देने के प्रयास किए। होश आने पर कुछ पल के लिए वे खुद को पहचान नहीं पा रहे थे। उन्हें तुरंत उज्जैन के अवंती अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद इंदौर बॉम्बे हॉस्पिटल भर्ती किया गया।
