अमानत में खयानत करने वाला महाराष्ट्र का आरोपी गिरफ्तार, हड़ंबा थ्रेसर बरामद

बैतूल। पुलिस ने आपराधिक विश्वासघात के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हडंबा थ्रेसर मशीन बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में की गई। 10 अप्रैल 2026 को प्रार्थी नागोराव धोटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने किसान एग्रो की डबल फेन हडंबा थ्रेसर मशीन 15 जनवरी 2025 को आरोपी कुंजीलाल पिता काशीराम जामुनकर (32), निवासी दहेन्द्री जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को 70 हजार रुपये में किराये पर दी थी। आरोपी ने 60 हजार रुपये अग्रिम दिए थे, जबकि 10 हजार रुपये शेष थे।

निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपी ने न तो मशीन वापस की और न ही शेष राशि का भुगतान किया। इस पर प्रार्थी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 43/26 धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने किरायेनामा सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उसके चाचा के घर ग्राम बुटीदा से थ्रेसर मशीन बरामद कर जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वहीद खान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

जिस घर से उठनी थी डोली, वहां से उठी अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकली युवती की सड़क हादसे में मौत

Sun Apr 12 , 2026
बैतूल। शाहपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की तैयारियों में जुटी 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपनी शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए निकली थी, तभी उसकी स्कूटी को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की […]

You May Like